कौशाम्बी, मई 4 -- यूपी बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाली धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा समेत 19 टॉपरों को रविवार को चित्रकूट धाम का भ्रमण कराया गया। कॉलेज की ओर से भ्रमण के दौरान मेधावियों को धाम की ऐतिहासिक महत्ता बताई गई। केन कनवार गांव स्थित धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का ने इंटरमीडिएट में यूपी में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, इसी कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा मानसी पटेल ने जिला टॉप किया है। इन टॉपरों के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी 19 मेधावियों को रविवार को चित्रकूट धाम ले जाया गया। प्रधानाचार्य राम किरण त्रिपाठी द्वारा भ्रमण के दौरान मेधावियों को चित्रकूट की ऐतिहासिक और भौगोलिक स्थिति की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को बताया कि भारत के प्रत्येक जनपद व गांव में कोई न कोई विशेषत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.