आजमगढ़, मार्च 7 -- यूपी बोर्ड की परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल का खुलासा हुआ है। परीक्षा केंद्र के अंदर सॉल्वर बैठाकर पेपर लिखा जा रहा था। परीक्षा के दौरान केंद्र से बाहर घरों में ले जाकर भी कॉपियां लिखी जा रही थीं। एसटीएफ ने छापेमारी की तो खलबली मच गई। एसटीएफ को उत्तरपुस्तिका केंद्र के बाहर भी फेंकी मिली। मामला आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हर स्थित पंडित कामता प्रसाद इंटर कॉलेज का है। यहां दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे चार सॉल्वर को दबोचा गया है। इनमें दो लड़कियां हैं। पूछताछ के दौरान संलिप्तता मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक और जनसेवा केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। कॉलेज के प्रबंधक समेत पांच लोग फरार हैं। सभी के खिलाफ गंभीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसटीएफ की टीम सॉल्वरों और केंद्र व्यवस्थापक से पूछताछ कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.