संवाददाता, फरवरी 19 -- यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाएं बुधवार से कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुईं। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। इटावा में सुबह 8.30 बजे हाई स्कूल हिंदी के प्रश्न पत्र की परीक्षा शुरू हुई। इसी परीक्षा के दौरान एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। रमेश चंद्र इंटर कॉलेज निवाड़ी कला का परीक्षा केंद्र बकेवर में स्थित बाबूराम सरस्वती इंटर कॉलेज को बनाया गया है। इसके चलते रमेश चंद्र इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र को भी परीक्षा देने के लिए बाबूराम सरस्वती इंटर कॉलेज में आना था लेकिन वह छात्र परीक्षा देने नहीं आया उसके स्थान पर उसका बड़ा भाई परीक्षा दे रहा था। इसकी शिकायत किसी ने जिलाधिकारी से फोन पर की और बताया कि एक मुन्ना भाई परीक्षा दे रहा है।छोटे की जगह बड़ा भाई परीक्षा देते पकड़ाया जिलाधिकारी ने जिल...