लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- यूपी बोर्ड की चल रही हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं में मंगलवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट की कृषि विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसके अलावा द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। वहीं सीबीएसई बोर्ड में इंटर के एकाउंटेंसी की परीक्षा हुई। पहली पाली में आयोजित कृषि विषय की परीक्षा में पंजीकृत 1416 छात्र-छात्राओं में से 32 अनुपस्थित रहे जबकि 1384 ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय के पेपर में पंजीकृत 4412 में 4227 ने परीक्षा दी जबकि 185 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक कराई जा रही है। परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। सीबीएसई बोर्ड में इंटर के एकाउंटेंसी पेपर में 28 छात्र-छात्राओं ने पेपर छोड़ दिया। 1016 छात्र-छात्राओं में से 988 ने परीक्षा दी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.