गाज़ियाबाद, नवम्बर 17 -- - जिले में यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र बनाने के लिए स्कूलों का किया जा रहा है भौतिक सत्यापन - कुल 252 में से 150 स्कूलों ही हुआ सत्यापन, जबकि समितियों को 17 नवंबर तक देनी थी रिपोर्ट - गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाने के लिए अब तक जिले के 60 फीसदी स्कूलों का ही भौतिक सत्यापन हो सका है, जबकि सत्यापन की अंतिम तिथि 17 नवंबर निर्धारित की गई थी। जब तक भौतिक सत्यापन नहीं होगा, केंद्र बनाने की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाएगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिले के स्कूलों का भौतिक सत्यापन किया जाना है। बोर्ड के निर्देशानुसार जिले के सभी 252 स्कूलों को 10 नवंबर तक अपने यहां उपलब्ध सभी सुविधाओं का ब्योरा देना था। इसमें भी लापरवाही करते हुए 110 स्कूलों ने समय पर ब्योरा नहीं दि...