प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज मुख्य, संवाददाता। यूपी बोर्ड के 28 हजार से अधिक स्कूलों में एक जुलाई से ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके लिए 23 जुलाई को यूपी बोर्ड मुख्यालय में प्रस्तुति होगी और अनुमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बोर्ड से जुड़े कक्षा नौ से 12वीं तक के सभी स्कूलों में शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जाएगी। संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य ऑनलाइन माध्यम से प्रतिदिन उपस्थिति का रिपोर्ट बोर्ड को उपलब्ध कराएंगे। इसकी मदद से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में न्यूनतम उपस्थिति का नियम भी प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा। वर्तमान में तमाम छात्र-छात्राएं स्कूल में नाम लिखवाकर घर बैठे रहते हैं और परीक्षा देने पहुंच जाते हैं। इससे उनकी स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.