वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए कक्ष निरीक्षकों और ड्यूटी स्टाफ के परिचय पत्र परीक्षा से एक सप्ताह पहले यानी 11 फरवरी को पोर्टल पर जारी होंगे। परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इसमें कक्ष निरीक्षक ड्यूटी के लिए मानक भी तय किए गए हैं। साथ ही उनके लिए भी दिशानिर्देश माध्यमिक शिक्षा सचिव ने जारी किए हैं। परीक्षा ड्यूटी के लिए हर केंद्र पर 50 फीसदी बाह्य कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा आंतरिक कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में भी यह ध्यान रखा जाएगा कि पूर्व में उनके खिलाफ कोई विभागीय या अनुशासनात्मक कार्रवाई न हुई हो। परीक्षा में चार हजार से ज्यादा कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करेंगे। हर निरीक्षक के परिचय पत्र पर उससे संबंधित जानकारी और क्यूआर कोड भी लगा होगा। प्रति कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थि...