बस्ती, जनवरी 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। यूपी बोर्ड की फरवरी माह में प्रस्तावित मुख्य परीक्षाओं से सोमवार से जिलेभर में हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं। पूर्व में यह परीक्षाएं दो जनवरी से शुरू होने वाली थीं। लेकिन शीतलहर व कड़ाके की ठंड के चलते टाइमटेबल में परिवर्तन करना पड़ा। सोमवार को प्री-बोर्ड परीक्षा के तहत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हिन्दी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा सुबह सवा दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगी। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि परीक्षाएं नकल विहीन, अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जा रही हैं। परीक्षाएं 19 जनवरी तक चलेंगी। अवशेष विषयों की परीक्षा 20 जनवरी को आयोजित होनी हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर की मुख्य परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं और परीक्षा की तैयारी में माध्...