बुलंदशहर, फरवरी 18 -- बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026 की परीक्षाओं का गुरुवार को जिले में संगीनों के साये में आगाज हो गया। प्रशासन की जबरदस्त घेराबंदी और परीक्षा केंद्रों पर बरती गई सख्ती का असर पहले ही दिन देखने को मिला। जिले के 109 केंद्रों पर आयोजित हुई हिंदी की परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 2,938 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। कड़े पहरे के बीच पहली और दूसरी पाली की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। डीआईओएस ने केंद्रों पर निरीक्षण किया, सातों तहसीलों में बनाये गये केंद्रों पर सचल दल ने भी पहुंचकर परीक्षार्थियों की तलाशी ली। डीएम श्रुति द्वारा बनाए गए सभी सेक्टर स्टैटिक और जोनल मजिस्ट्रेट केंद्र पर पहुंचे और उन्होंने परीक्षाओं में सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजकीय इंटर कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.