सोनभद्र, फरवरी 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शनिवार को हुई परीक्षा में 911 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान और फल संरक्षण, रेडिया और टंकड़ की परीक्षा हुई। जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षा हुई। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों का लगातार निरीक्षण करते रहे। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को प्रथम पाली में हुई गृह विज्ञान की परीक्षा में कुल 9965 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 9300 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 665 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं प्रथम पाली में ही आयोजित फल संरक्षण, रेडिया और टंकड़ की परीक्षा में कुल 201 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 192 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 09 परीक्षार्थी अनुपस्थित र...