बुलंदशहर, फरवरी 12 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी 18 फरवरी से शुरू होने वाले इस शैक्षिक महाकुंभ के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए हैं। इस बार परीक्षा में नकल माफियाओं और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसटीएफ और एलआईयू को विशेष रूप से अलर्ट मोड पर रखा गया है। केंद्रों पर भी सीटिंग प्लान लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर वर्ष 2026 की परीक्षा शुरू होने में काफी कम समय रह गया है। परीक्षा के लिए बनाए गए 109 केंद्रों पर तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। जिले को सात जोन और सेक्टरों में बांटा गया है। प्रशासन की ओर से कुल 109 सेक्टर मजिस्ट्रेट और इतने ही स्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.