फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) 2025-26 परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जिले के 79 परीक्षा केंद्रों को छह जोन में बांटा गया है, जिसके तहत छह जोनल मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को भी तैनात कर दिया गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में केंद्रीय कारागार समेत 79 केंद्र बनाए गए हैं। 18 फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षाएं चलेंगी। शुक्रवार को 78 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई। इसके साथ ही 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। परीक्षा केंद्रों को 11 सेक्टर में बांटते हुए 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात हो गए हैं। अब बस कक्ष निरीक्षकों की तैनाती करना ही रह गया है। इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कक्ष निरीक्षकों की सूची ...