प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस साल हाईस्कूल में 2750945 (1438682 छात्र व 1312263 छात्राएं) और इंटर में 2479352 (1303012 छात्र व 1176340 छात्राएं) कुल 52,30,297 पंजीकृत हैं। इस साल कक्षा नौ और 11 में 49,46,134 छात्र-छात्राओं का भी अग्रिम पंजीकरण हुआ है। फिलहाल 10वीं-12वीं के आवेदन पत्र में 31 अक्टूबर तक संशोधन होना है, जबकि कक्षा 9 व 11 में गलती संशोधन के लिए पांच नवंबर तक का समय दिया गया है। इस बीच बोर्ड के अधिकारियों ने भी परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रश्नपत्रों को तैयार करवाने के साथ ही मॉडरेशन और कॉपियां छपवाने का काम चल रहा है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह का कहना है कि पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो गई और गलती संशोधन का काम चल रहा है। बोर्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.