प्रयागराज, मई 9 -- यूपी बोर्ड ने एनसीईआरटी आधारित 21 विषयों की 44 किताबों के लिए फिर से टेंडर जारी किया है। बोर्ड ने कक्षा नौ से 12वीं तक के 36 विषयों की 70 किताबें प्रकाशित करने के लिए तीन मई तक टेंडर मांगे थे। हालांकि इनमें से 21 विषयों की 44 किताबों के लिए न्यूनतम तीन फर्मों ने आवेदन नहीं किया। इसके चलते दोबारा टेंडर जारी किया गया है। खास बात यह है कि पहली बार कवर पृष्ठ और पुस्तक अलग-अलग प्रकाशक छापेंगे। बोर्ड ने ऐसा इसलिए किया है ताकि प्रकाशक मनमाने तरीके से निर्धारित संख्या से अधिक पुस्तकें न छापने पाएं। प्रकाशकों को कवर पृष्ठ की संख्या के अनुरूप किताबों के प्रकाशन की रॉयल्टी एनसीईआरटी को देनी होगी। उम्मीद है कि नई किताबें जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह तक बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। प्रकाशकों को ही पूरे प्रदेश में किताबें उपलब्ध करानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.