गोरखपुर, फरवरी 19 -- - जुबिली इंटर कॉलेज स्थित कंट्रोल रूम से की जा रही परीक्षा ऑनलाइन मॉनिटरिंग - दूसरे दिन इंटर की नागरिक शास्त्र, समाजशास्त्र, सिलाई की परीक्षा में 648 अनुपस्थित गोरखपुर, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को जिले में दोनों पालियों की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच हुई। प्रथम पाली में 84 तथा द्वितीय पाली में 183 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे और जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने लगातार निरीक्षण किया। मंडलीय व जनपदीय सचल दल भी सक्रिय रहे। प्रथम पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर तथा इंटरमीडिएट की नागारिक शास्त्र सहित विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 3564 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 3489 उपस्थित रहे जबकि 75 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट समाज...