मिर्जापुर, फरवरी 18 -- मिर्जापुरl यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान कोन ब्लॉक के मवैया स्थित एसके इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में परीक्षा ड्यूटी के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता शशि कुमार पटेल को अचानक चक्कर आ जाने से थोड़ी देर के लिए स्थिति असहज हो गई l कुछ देर बाद स्थिति में सुधार आने पर पुनः ड्यूटी करने लगे l वहीं इसी केंद्र के कक्ष संख्या 14 में निरीक्षक के रूप में तैनात शिक्षक प्रियंका साहू अचानक बेहोश हो गई l शिक्षक को तत्काल एंबुलेंस से उन्हें मंडलीय अस्पताल भिजवाया गया l जहां उनका उपचार चल रहा है l बताया जाता है कि उनका तबीयत खराब चल रही थी l उनकी दवा भी चल रही है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...