बुलंदशहर, फरवरी 16 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड ने इस बार अभेद्य रणनीति तैयार की है। जिले में परीक्षाओं को लेकर चल रही तैयारियों के बीच सभी विषयों के रिजर्व प्रश्न पत्रों के सेट पहुंच चुके हैं। नकल माफिया के मंसूबों को ध्वस्त करने के लिए बोर्ड ने यह बड़ा फैसला लिया है कि यदि किसी भी कारणवश मुख्य पेपर लीक होता है, तो परीक्षा टाली नहीं जाएगी, बल्कि इन रिजर्व सेटों से तत्काल परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। रिजर्व सेटों को सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच परीक्षा केंद्रों के बजाय स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। इन गोपनीय दस्तावेजों की सुरक्षा सीधे मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे। अफसरों की अनुमति व मौजूदगी के बिना इन सेटों तक किसी ...