बुलंदशहर, फरवरी 19 -- जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पूरी सुचिता और सख्ती के साथ चल रही हैं। गुरुवार को जिले के 109 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षाओं के दौरान प्रशासन की सख्ती का असर साफ देखने को मिला। दूसरे दिन इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र व हाईस्कूल कंप्यूटर विषय की परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें कुल 567 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें सर्वाधिक संख्या नागरिक शास्त्र के परीक्षार्थियों की रही। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर विषय का पेपर शुरू हुआ। जिले के विभिन्न केंद्रों पर इस परीक्षा के लिए कुल 1,057 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर सचल दल सक्रिय हो गए और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आंकड़ों के अनुसार, 1045 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.