बुलंदशहर, फरवरी 2 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सोमवार से जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई हैं। पहले दिन केंद्रों पर विभिन्न विषयों की प परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान पंजीकृत 1,933 छात्रों के सापेक्ष 1,909 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 24 ने परीक्षा छोड़ दी। नामित सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर 2026 की मुख्य परीक्षाओं से पहले बोर्ड द्वारा दोनों कक्षाओं की मौखिक परीक्षाओं को कराया जा रहा है।नौ फरवरी तक चलने वाली परीक्षाओं के लिए विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। बोर्ड द्वारा निर्धारित 209 केंद्रों को 18 सेक्टरों में विभाजित किया है और निगरानी के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। सोमवार को पहले दिन केंद्रों पर भौतिक ...