जौनपुर, फरवरी 5 -- जौनपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलें में बनाए गए 206 परीक्षा केंद्रों में से 24 को अतिसंवेदनशील तथा 13 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर परीक्षा के दौरान विशेष निगरानी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च तक चलेगी। पिछले वर्षों में सामूहिक नकल, प्रश्नपत्र लीक और अन्य अनियमितताओं के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने इस बार कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्र जिला स्तरीय कंट्...