सहारनपुर, फरवरी 4 -- यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा भेजे गए प्रश्नपत्र जनपद में पहुंच गए। प्रश्नपत्रों को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखवाया गया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होंगी। जिले में कुल 89 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष हाईस्कूल में 35,795 और इंटरमीडिएट में 30,937 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाएं भी उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती हो...