गोरखपुर, दिसम्बर 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए जारी 177 परीक्षा केंद्रों की सूची पर कुल 197 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई। अब शिक्षा विभाग इन्हें जिलाधिकारी के साथ बैठक कर यूपी बोर्ड मुख्यालय भेजेगा, जिसके बाद अंतिम केंद्र सूची जारी की जाएगी। डीआईओएस कार्यालय को ऑनलाइन-ऑफलाइन प्राप्त हुई इन आपत्तियों में केंद्रों की दूरी, बैठने की क्षमता और अन्य व्यवस्थागत कमियां मुख्य रूप से शामिल हैं। जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति 11 दिसंबर तक सभी आपत्तियों का निस्तारण कर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेगी। इस बार बोर्ड ने 177 परीक्षा केंद्रों का ऑनलाइन चयन किया है, जिसमें राजकीय, एडेड और वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। जिले की एनआईसी वेबसाइट पर सूची अपलोड कर दी गई है। आगामी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.