मैनपुरी, मार्च 17 -- यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कल यानी 19 मार्च से शुरू होगा। इससे पहले आज मंगलवार को चारों ही केंद्रों पर उप प्रधान परीक्षकों, परीक्षकों को मूल्यांकन के संबंध में मूल्यांकन केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण देंगे। चारों ही केंद्रों पर 3.10 लाख से अधिक कापियों का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन के लिए 156 उप प्रधान परीक्षक तथा 1402 सहायक परीक्षक लगाए गए हैं। आज सभी चारों केंद्रों पर परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नगर के राजकीय इंटर कॉलेज पर हाईस्कूल, इंटरमीडिए दोनों की कापियां चेक होंगी। यहां 116521 कापियों का मूल्यांकन होगा। जिसके लिए 56 उप प्रधान परीक्षक तथा 552 परीक्षक लगाए गए हैं। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि परीक्षकों, उप प्रधान परीक्षकों का आज मंगलवार को कॉलेज में प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से होगा। नगर के ही जीजीआईस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.