प्रयागराज, जून 25 -- यूपी बोर्ड से मान्यता के लिए 30 जून तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। 2025-26 सत्र के लिए बोर्ड ने मान्यता की समय सारिणी में संशोधन किया है। पहले एक अप्रैल से 15 मई तक बिना विलंब शुल्क और 30 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन लिए जाते थे। इस साल इसे बढ़ाकर एक अप्रैल से 15 जून तक बिना विलंब शुल्क और 30 जून तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार होंगे। सचिव भगवती सिंह की ओर से बुधवार को जारी संशोधित समय सारिणी के अनुसार 30 जून के बाद कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षकों को आवेदन करने वाले स्कूलों के नाम, परीक्षा वर्ष, हाईस्कूल नवीन या सीधे एवं इंटरमीडिएट नवीन, वर्ग या विषय का उल्लेख करते हुए आवेदन पत्रों की सूची संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को ऑनलाइन उपलब्ध करानी होती है। इस साल 15 जून ...