देवरिया, मार्च 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा की इंटरमीडिएट गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा तीन मार्च पहली पाली में होगी। इस परीक्षा को फूलप्रूफ बनाने में माध्यमिक शिक्षा विभाग जुट गया है। रविवार को कंट्रोल रूम में इसको लेकर गहन तैयारी होती रही। निगरानी के उपकरण दुरुस्त किए। वहीं कर्मचारी परीक्षा केंद्रों की पल पल की खबर लेते रहे। बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह खासे सतर्क हैं। वह अपनी टीम के साथ कंट्रोल रूम से लेकर परीक्षा केंद्रों तक कड़ी निगाह बनाए हुए हैं। रविवार को कंट्रोल रूम से जुड़े परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया। हर एक कनेक्शन को रिफ्रेश करके उसकी सटीकता और तेजी को परखा गया। कर केंद्र पर लगे सभी कैमरों को कंट्रोल रूम के कम्प्यूटर में फोकस करके देखा गया। उसके चित्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.