मऊ, जनवरी 1 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड ) ने बीते मंगलवार की शाम परीक्षा केन्द्रों की अंतिम सूची जारी कर दी। वर्ष 2026 में हाईस्कूल और इण्टर के 76508 परीक्षार्थी 127 परीक्षा केन्द्रों पर बोर्ड की परीक्षा देंगे। पिछले वर्ष 135 परीक्षा केन्द्रों पर 79722 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 18 फरवरी से 26 मार्च तक आयोजित होनी है। परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 30 नवंबर को प्रस्तावित सूची में जिले के 103 विद्यालयों को प्रारंभिक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिसमें 8 राजकीय, 61 वित्तपोषित एवं 34 वित्तविहीन विद्यालय शामिल थे। इन परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने क...