प्रयागराज, सितम्बर 28 -- प्रयागराज, संवाददाता। यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन प्रयागराज इकाई की त्रिवार्षिक आम सभा रविवार को इंडियन बैंक की मुख्य शाखा में हुई। मंत्री मदनजी उपाध्याय ने पिछले तीन वर्षों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। फिर उन्होंने पदाधिकारियों का एक पैनल रखा, जिसे सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया। जिसमें अध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पुष्कर श्रीवास्तव, अजय कुमार मिश्र व पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, जिला मंत्री मदन जी उपाध्याय, संयुक्त मंत्री हिमांशु मिश्र, उपमंत्री मयंक मिश्र व सुधांशु वर्मा, कोषाध्यक्ष सुलभ टंडन व ऑडिटर दीप्ति सिंह चुनी गईं। इसके अलावा 13 संगठन व 16 सहायक मंत्री भी निर्वाचित हुए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी गई। अध्यक्षता नीरज वर्मा ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...