लखनऊ, दिसम्बर 12 -- यूपी बीजेपी को नया अध्यक्ष अगले दो दिनों में मिल जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व ने राजनीतिक दृष्टि से देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य के लिए अध्यक्ष का नाम तय कर लिया है। नामांकन और चुनावी प्रक्रिया की औपचारिकता शनिवार और रविवार को पूरी होगी। रेस में कई नाम चल रहे हैं। इनमें दो नाम तो पहले भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। दोनों ने ही दो विधानसभा चुनावों में पार्टी की सत्ता में वापसी भी कराई है। इन दो नामों में एक नाम डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का है। केशव के अलावा स्वतंत्र देव सिंह का नाम भी है जिन्होंने 2022 के चुनाव में सफलता दिलाई। अगर केशव प्रसाद दोबारा अध्यक्ष बनते हैं तो कल्याण सिंह के बाद पहले ऐसे नेता होंगे जिसे दूसरी बार यह जिम्मेदारी मिलेगी। वैसे कल्याण सिंह तीन बार यूपी बीजेपी के अध्यक्ष रहे हैं। कल्याण सिंह, स्वतंत्...