लखनऊ, जनवरी 12 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। रास्तेभर फूल बरसाए गए। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के चलते लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था ही ध्वस्त हो गई। जाम के चलते पूरा शहर रुक सा गया। कोई ट्रैफिक प्लान न होने के कारण पूरी व्यवस्था ही चरमरा गई। शहीद पथ, सदर पुल, विधानसभा मार्ग, पॉलिटेक्निक चौराहा तक लगे जाम के कारण रेंग-रेंग कर चलीं। अचानक गड़बड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था से पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। काफी देर तक सड़कों से लेकर चौराहों तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। सोमवार को भाजपा प्रदेश पंकज चौधरी लखनऊ पहुंचे थे। जिनके स्वागत के लिए डालीबाग स्थित नैमिषारण्य गेस्ट हाउस से सैकड़ों वाहनों के काफिला निकाला गया। प्रदेश अध्यक्ष की यात्रा जब डालीबाग से निकलकर लोहिया पथ पर पहुंची त...