लखनऊ, दिसम्बर 12 -- उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उसका नया प्रदेश अध्यक्ष अगले दो दिनों में मिल जाएगा। दिल्ली में चले कई दिनों के मंथन के बाद नाम तय हो गया है। शनिवार को नामांकन की औपचारिकता पूरी होगी और अगले दिन यानी रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े की उपस्थिति में नए अध्यक्ष का नाम ऐलान कर दिया जाएगा। भाजपा की तरफ से गुरुवार की शाम अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर पिछले कई दिनों से चली आ रही अटकलों को विराम लगा दिया गया। प्रदेश भाजपा के संगठन चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए नामांकन 13 दिसंबर को होंगे और 14 दिसंबर को निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए केंद्रीय चुनाव अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.