एक संवाददाता, जनवरी 10 -- बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के एक बाघ के हमले से दहशत फैल गई है। वीटीआर के मदनपुर वन क्षेत्र से सटे इलाके में टाइगर अटैक में 13 साल की लड़की की मौत हो गई। बाघ ने किशोरी को मारकर अपना निवाला बना लिया। यह घटना बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से करीब 30 किलोमीटर दूर यूपी के महाराजगंज जिले के सोहगीबरवा वन क्षेत्र अंतर्गत मरचहवा गांव की है। मृतक किशोरी की पहचान मरचहवा गांव निवासी उमेश कन्नौजिया की बेटी गुड्डी उर्फ लचीया के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार शुक्रवार दोपहर गुड्डी उर्फ लचीया कुमारी अपनी बड़ी बहन के साथ खेत में गन्ना काटने गई थी। इसी दौरान बड़ी बहन अलाव के लिए लकड़ी लेने पास में चली गई। जब वह लौटी तो लचीया वहां नहीं मिली।रात भर चली बच्ची की तलाश काफी खोजबीन के बाद भी उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.