प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। यूपी बार कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए चौथे चरण के मतदान में प्रयागराज में चार दिन में कुल 70.95 प्रतिशत वोट पड़े। यूपी बार कौंसिल सचिव रामकिशोर शुक्ल ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी व पर्यवेक्षक न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह के प्रत्यक्ष निर्देशन में प्रयागराज के लगभग 33000 मतदाता अधिवक्ताओं के लिए 30 जनवरी से दो फरवरी तक निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान के पहले दिन 6644 मत, दूसरे दिन 5630, तीसरे दिन 3649 और चौथे व अंतिम दिन सोमवार को कुल 7491 मत पड़े। इस प्रकार कुल मिलाकर 23414 वोट पड़े। मतदान सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में उच्च न्यायालय के डिप्टी रजिस्ट्रार विद्याकांत के साथ अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों, जनपद न्यायालय में नियुक्त स्पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.