लखनऊ, नवम्बर 28 -- प्रदेश में पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर रूफटॉप क्षमता एक गीगावाट के पार पहुंच गई है। सबसे अधिक क्षमता के सोलर रूफटॉप स्थापित करने वाला देश में यूपी तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। इस मामले में गुजरात और महाराष्ट्र ही यूपी से आगे हैं। गुजरात में सबसे अधिक 1817 मेगावाट रूफटॉप सोलर स्थापित किए गए हैं जबकि महाराष्ट्र में 1318 मेगावाट सोलर रूफटॉप लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 1003.64 मेगावाट रूफटॉप सोलर अभी तक स्थापित किया जा चुका है। प्रदेश में बिजली जरूरतों को पूरा करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए की जा रही पहल का असर दिखने लगा है। सोलर रूफटॉप स्थापित करने के मामले में यूपी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। चार हजार एकड़ जमीन की बचत प्रदेश में एक गीगावाट क्षमता स्थापित होने से करीब 4 हजार एकड़ भूमि की बचत हुई है। यूपी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.