बरेली, अगस्त 17 -- स्वतंत्रता दिवस पर जीआईसी में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसी बाद जीआईसी ऑडिटोरियम में शहर की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने आजादी के नायकों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक हम विकसित भारत बनाएगें। उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर प्रदेश बने इसके लिए कृषि को मजबूत करना अनिवार्य है। हमने संकल्प लिया है कि 2047 तक हर घर में गाय पाली जाए। जलवायु में परिवर्तन इसलिए भी हो रहा है क्योंकि हम जीव-जन्तुओं के साथ क्रूरता कर रहे हैं। सही मायने में स्वतंत्रता तभी है, जब हम सभी के साथ प्रेम करें। एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एसीएम प्रथम आलोक कुमार, एसीएम द्वितीय विजय ने देशभक्ति पूर्ण गीत सुनाए। छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कैबिनेट मंत्री ने कि...