एटा, फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार को पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट ने एटा निवासियों को निराशा में डाल दिया है। प्रदेश के लिए 9.13 लाख करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट के बाद भी एटा की उन बड़ी परियोजनाओं को कोई प्रत्यक्ष स्थान नहीं मिला है, जो वर्षों से फाइलों में दबी हुई हैं। जिले के विकास को रफ्तार देने वाले रिंग रोड और औद्योगिक कॉरिडोर जैसे मुद्दों पर बजट पूरी तरह मौन रहा। शहरवासियों को सबसे ज्यादा उम्मीद सुन्ना-छछैना रिंग रोड (26.25 किमी) परियोजना से उम्मीद थी। एटा शहर को जाम की समस्या से स्थाई निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित इस रिंग रोड को लेकर उम्मीद थी कि बजट में इसके लिए विशेष फंड जारी होगा, लेकिन वित्त मंत्री के भाषण में इसका कहीं जिक्र नहीं आया। जनपद को फिरोजाबाद और आगरा से जोड़ने वाला लाइफलाइन मार्ग (एसएस-31 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.