नई दिल्ली, फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करते हुए विकास, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया है। करीब 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए के इस बजट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और युवाओं, किसानों तथा महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में अहम बताया। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत अधिक है। सरकार के अनुसार कुल बजट का 27 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों पर खर्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट का 12.4 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर, करीब 6 फीसदी स्वास्थ्य सेवाओं पर और लगभग 9 फीसदी कृषि एवं उससे जुड़ी योजनाओं पर खर्च किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ा...