बिजनौर, फरवरी 21 -- बिजनौर। पौराणिक स्थल विदुर कुटी के महाभारत सर्किट से जुड़ने पर विकास की गंगा बहेगी। विदुर कुटी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी और पर्यटक विदुरकुटी पर घूमते नजर आएंगे। महाभारत सर्किट में जुड़ने से अब विदुरकुटी के विकास के लिए अलग से बजट आवंटित होगा, जिससे इसका सीधा लाभ स्थानीय निवासियों, व्यापरियों को होगा। साथ ही पयर्टन आदि बढ़ने से मिलने वाले रेवेन्यू से राज्य सरकार को लाभ मिलेगा। जिला प्रशासन ने भी विदुर कुटी के विकास के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। फिलहाल तकनीकी पेच में फंसी विदुर कुटी के पास से गंगा की धारा को लाने के प्रयासों में तेजी आने की उम्मीद है। दारानगर गंज में स्थित विदुर कुटी को महाभारत सर्किट से जोड़े जाने की लम्बे समय से मांग चली आ रही थी। विदुर कुटी को महाभारत सर्किट से जोड़े जाने से ईको टूरिज्म की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.