लखनऊ, मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा में अंतिम सफल उम्मीदवारों में शामिल महिला व पुरुष अभ्यर्थियों की टॉप फाइव की सूची जारी हो गई है। महोबा और बुलंदशहर को खुश होने का मौका मिला है। महोबा के योगेन्द्र सिंह ने पुरुष वर्ग में टॉप किया है जबकि बुलन्दशहर की वंदना रानी ने महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। यहीं नहीं, बुलंदशहर की ही दीपांशी शर्मा महिला वर्ग में दूसरे नंबर पर हैं। इस परीक्षा के जरिए सिपाहियों के 60244 पदों पर नियुक्तियां होनी है। भर्ती बोर्ड ने वर्ष 2023 में निकली सिपाहियों की भर्ती के लिए पिछले साल पांच दिन की 10 पालियों में लिखित परीक्षा ली थी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई थी। इसमें सफल अभ्यर्थियों का कटऑफ भर्ती बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.