लखनऊ, फरवरी 7 -- 930 पदों के लिए हुई थी परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर जारी लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के 930 पदों का अंतिम परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया। बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर परिणाम उपलब्ध है। इसमें 142 महिला अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। चयनित 930 अभ्यर्थियों में सामान्य वर्ग के 218, अन्य पिछड़ा वर्ग के 468, अनुसूचित जाति के 234 और अनुसूचित जनजाति के 10 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति के रिक्ति छह अभ्यर्थियों का चयन अनुसूचित जाति श्रेणी से किया गया है। इस परीक्षा के लिए एक लाख एक हजार तीन सौ छियानवे अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। लिखित परीक्षा के बाद दो चरणों में कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और इसी साल जनवरी में अभिलेखों के दस्तावेजों की जांच कर प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.