मेरठ, फरवरी 11 -- गंगानगर कार बुकिंग को लेकर हुए विवाद में यूपी पुलिस के सिपाही समेत दो युवकों ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के साथ मारपीट की। घटना सीओ सदर कार्यालय से दो सौ मीटर दूर हुई। मौके से गुजर रहे एसपी देहात ने घायल समेत आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा। भावनपुर के छिलौरा निवासी आदेश दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं। 8 फरवरी को वह घर आए थे। शाम को ड्यूटी पर वापस जाना था। शाम को एपलिकेशन पर राइड डाली। गंगानगर निवासी वैभव नामक युवक ने राइड बुक की। वैभव ने आदेश से कहा भाई अनुज यूपी पुलिस में है और नोएडा उतर जाएगा आप उसे लेकर चले जाना। आदेश कार लेकर कसेरूखेड़ा पहुंचा और वैभव को कॉल की। थोड़ी देर बाद वैभव ने राइड कैंसिल करने की बात कही। इस पर आदेश और वैभव में कहासुनी हो गई। आदेश कार लेकर साकेत चौपले की तरफ चलने लगा तभी पीछे से आए बाइक सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.