हिन्दुस्तान संवाददाता, नवम्बर 7 -- यूपी के मथुरा में राया के गांव इटौरा में खेत का कब्जा दिलाने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों ने धक्का मुक्की कर दी। इस दौरान कुछ महिलाओं ने पुलिस पर ज्वलनशील पदार्थ (केमिकल) फेंक दिया, जिससे तीन महिला कांस्टेबल झुलस गईं। तीनों को सौनई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पदार्थ की फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। गांव इटौरा में अजय ने खेत खरीदा था। इसकी पैमाइश करने पर खेत की लम्बाई-चौड़ाई कम दिखी तो उसने राजस्व विभाग से शिकायत की। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम पैमाइश कर चली आई। गुरुवार शाम बिचपुरी चौकी की पुलिस अजय को कब्जा दिलाने खेत पर पहुंच गई। दूसरे पक्ष के दौलतराम ने इसका विरोध किया। उसका कहना था कि राजस्व विभाग की टीम साथ नहीं आयी तो पुलिस कब्जा कैसे दिला सकती है। यह भी पढ़ें- वाराणसी में पीएम मोदी के आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.