मुख्य संवाददाता, दिसम्बर 27 -- यूपी के आगरा में किरावली में पुलिस ने किसान राजू शर्मा के पीट-पीटकर दोनों पैर तोड़ दिए। यह मामला शांत भी नहीं पड़ा है कि इंस्पेक्टर एत्मादपुर के खिलाफ 85 वर्षीय बुजुर्ग ने थप्पड़ मारने और अभद्रता की शिकायत की है। बुजुर्ग का कहना है कि थाने में बेइज्जती से वह आहत हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में इंस्पेक्टर की शिकायत की थी। इंस्पेक्टर ने बौखलाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बता दें कि गांव सुरहार, एत्मादपुर निवासी नरेंद्र पाल सिंह लड़खड़ाते कदमों से शुक्रवार को डीसीपी पश्चिम अतुल शर्मा के पास आए थे। उन्होंने डीसीपी को बताया कि बेटे वीरेंद्र सिंह की दो शादियां हुई हैं। पहली पत्नी पुरानी तहसील मार्ग पर रहती है। मकान उनके नाम है। मकान के बराबर में ही दुकान है। पहले भतीजा दुकान चलाता था। उन्होंने उससे खाली करा ली। ...