बरेली, जनवरी 19 -- यूपी के बरेली में समाजवादी पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। पंचायत चुनाव से पहले बरेली की सियासत में बड़ा और निर्णायक कदम उठाते हुए जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप को पद से हटा दिया है। इसके साथ ही पूरी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। यह कार्रवाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा की गई है। संगठनात्मक फेरबदल को लेकर सियासी गलियारों में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा। सूत्रों के अनुसार, यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब एसआईआर से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। इसी दौरान बीते कुछ महीनों से बरेली सपा संगठन अंदरूनी कलह, गुटबाजी और विवादों से जूझ रहा था, जिसकी लगातार शिकायतें लखनऊ तक पहुंच रही थीं। पार्टी नेतृत्व को आशंका थी कि मौ...