आगरा। नीरज शर्मा, जुलाई 21 -- यूपी पंचायत चुनाव से पहले अब आगरा नगर निगम का दायरा बढ़ने जा रहा है। नगर निगम में सीमा विस्तार की तैयारियां चल रही हैं। पिछली बार नगर निगम का दायरा 2019 में बढ़ाया गया था। तब सात गांव और सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र को शामिल किया गया था। अब नगर निगम की सीमा में करीब 26 गांवों को शामिल करने की तैयारी चल रही है। अभी नगर निगम के सौ वार्ड हैं। सीमा का विस्तार होते ही वार्डों की संख्या सौ के पार हो जाएगी। दरअसल, 2026 में पंचायत चुनाव होंगे, इसलिए पंचायत चुनाव से पहले नगर निगम की सीमा तय की जाएगी, ताकि इन गांवों को पंचायत चुनाव से अलग किया जा सके। पिछले दिनों मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर निगम की सीमा विस्तार पर मंथन हुआ। इस बैठक में नगर निगम को सीमा विस्तार की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए थे। नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.