नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर लखनऊ जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम तेजी से जारी है। अब तक 81 हजार से अधिक नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं, काटे गए हैं या संशोधित किए गए हैं। यह पूरा काम ई-बीएलओ एप के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। कुल 28 हजार 405 नाम इस दौरान हटाए जा चुके हैं। अभी तक कुल तैनात किए गए 678 में से 11 बीएलओ ने डेटा फीड नहीं किया है। अब तक बक्शी का तालाब विकासखंड में 8,702 नाम जोड़े गए और 5,685 हटाए गए। चिनहट में 952 नाम जोड़े गए और 673 हटाए गए, माल में 5,098 नाम जोड़े गए और 3,305 हटाए गए, मलिहाबाद में 5,444 नाम जोड़े गए और 2,777 हटाए गए, काकोरी में 860 नाम जोड़े गए और 343 हटाए गए। इसी तरह सरोजनीनगर में 4,389 नाम जोड़े गए और 2,664 हटाए गए और मोहनल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.