नई दिल्ली, जनवरी 13 -- यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही है। पंचायत चुनाव अप्रैल-मई में प्रस्तावित है। इसी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत 23 दिसंबर को गोंडा जिले की निर्वाचक नामावली का अनन्तिम प्रकाशन(ड्राफ्ट सूची) कर दिया गया है। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पूरे जिले में मतदाताओं की संख्या में औसतन 6.22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन झंझरी और इटियाथोक ब्लॉक इस मामले में काफी पीछे रह गए हैं। जानकारों का मानना है कि इन दोनों ब्लॉकों में जन जागरूकता की कमी और मतदाता पुनरीक्षण अभियान में अपेक्षित सहभागिता न होने के कारण वृद्धि बेहद कम रही। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में झंझरी ब्लॉक की मतदाता सूची में 2,19,134 नाम दर्ज थे, जो अनन्तिम प्रकाशन में बढ़कर 2,23,094 हो गए। इस प्रकार यहां ...