कन्नौज, जनवरी 31 -- कन्नौज। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रशासन और मीडिया के बीच आपसी समन्वय व सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स स्टेडियम सौरिख में प्रशासन इलेवन बनाम पत्रकार इलेवन सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का शानदार संगम देखने को मिला। मैच का शुभारंभ विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस के माध्यम से किया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रशासन और मीडिया के बीच सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देते हैं और आपसी सहयोग को और मजबूत बनाते हैं। 20-20 ओवर के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.