मुजफ्फर नगर, जनवरी 22 -- आगामी 24 जनवरी को आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर सीडीओ कंडकार कमल किशोर देशभूषण और एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार ने नुमाईश मैदान में पहुंच निरीक्षण किया। वहीं तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर नुमाइश ग्राउंड में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास, जिला उद्योग, श्रम विभाग, कृषि विभाग, कृषि मण्डी एवं सहकारिता, पशुपालन विभाग, गन्ना विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, पूर्ति विभाग, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई एवं लघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.