नई दिल्ली, फरवरी 17 -- उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। एक तरफ सर्दी की विदाई हो रही है तो दूसरी तरफ कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश, राजधानी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में धूप इतनी तेज होती है कि मार्च वाली गर्मी पड़ने लगी है। वहीं सुबह-शाम की ठंड की विदाई भी अभी नहीं हुई है। मौसम विभाग ने 19 फरवरी तक 10 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश , हरियाणा, पंजाब, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, अंडमान निकोबार, राजस्थान और तमिलनाडु में बारिश की संभावना है।नए पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम विभाग ने कहा है कि 17 और 18 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव हो रहा है। ऐसे में उत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 18 फरवरी को ओडिशा और पश्चिम बंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.