बिजनौर, फरवरी 1 -- सीबीआई ने जिले के सहसपुर स्थित यूपी ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर और एक निजी व्यक्ति को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई की ओर से रविवार को जारी प्रेस नोट में कहा कि 31 जनवरी को मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता की पत्नी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत पांच लाख रुपये के ऋण के लिए यूपी ग्रामीण बैंक, सहसपुर शाखा में आवेदन किया था। आरोप है कि फील्ड ऑफिसर ने ऋण स्वीकृत कराने के बदले पहले 40 हजार रुपये की मांग की, जिसे बाद में बढ़ाकर 45 हजार रुपये कर दिया गया। जांच में सामने आया कि फील्ड ऑफिसर यह अवैध राशि शाखा प्रबंधक के साथ आपसी साजिश के तहत मांग रहा था। शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और योजना के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.